भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था, यानी ISRO, ने अंतरिक्ष जिज्ञासा प्रोगाम नाम का एक ऑनलाइन स्टडी प्रोगाम शुरू किया है।

इस कोर्स के द्वारा आप ब्रह्मांड और स्पेस साइंस के बारे में घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं

इसके द्वारा विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और गणित के बारे में आसान जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्रोगाम में कुल 7 आनलाइन कोर्स है, जिनको 4 नॉलेज पार्टनर्स के साथ बनाया गया है।

इनमें 42 विडियो लेक्चर, 113 नॉलेज रेपोसिट्री मिलते हैं, जिसके तहत अब तक 28000 से भी अधिक लोग जुड़ भी गए हैं।

इस प्रोगाम का मुख्य उद्देश्य भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रुचि और ज्ञान में वृद्धि करना है

इससे विद्यार्थीअंतरिक्ष और स्पेस साइंस के विषयों में समृद्ध और नवीनतम ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं, जो उनके शैक्षिक पाठ्यक्रम में उपलब्ध नहीं होता है।

इस प्रोग्राम में वे सभी विद्यार्थी जो पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके है या कॉलेज के आखरी साल में है, वे आवेदन कर सकते है।

योजना के बारे में और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे