महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना 2024 | Maharasthra Nav Tejaswini Yojana 2024

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना(Maharasthra Nav Tejaswini Yojana), क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
Maharasthra Nav Tejaswini Yojana
Maharasthra Nav Tejaswini Yojana

देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर देशवासियों की भलाई और उन्हें लाभ देने और गरीबों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। ऐसी ही एक जन कल्याणकारी योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही है, जिसका नाम महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना है। यह योजना राज्य की गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।

इस योजना के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना खुद का व्यापार या उद्यम शुरू करने के लिए ऋण के रूप में वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए राज्य में इस योजना के सफल संचालन के लिए राज्य में महिला बचत गट या महिला स्वयं सहायता समूह को 523 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। नमो शेतकरी महा सम्मान योजना

Maharasthra Nav Tejaswini Yojana in Hindi

योजना का नाममहाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना
किसने शुरू कीमहाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा
विभागमहिला आर्थिक विकास महामंडल
उद्देश्यराज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना और उद्यमिता को प्रोत्साहन देना
लाभपात्र महिला को अपना उद्यम शुरू करने के लिए राज्य सरकार ऋण देगी
लाभार्थीराज्य की गरीब और ग्रामीण इलाको की महिलाएं
आवेदन कैसे करेऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू होगी

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के उद्देश्य(Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Motive)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपना स्वरोजगार या उद्यम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत हर पात्र महिला को राज्य सरकार द्वारा अपना व्यवसाय शुरू कर अपने पैरो पर खड़े होने के लिए कम ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। इससे वे आत्मनिर्भर बन पाएंगी। इस लिए इस योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए शिविर और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। महाराष्ट्र स्वाधार योजना

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लाभ(Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Benefits)

  • इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा 7 अक्टूबर 2020 को राज्य की गरीब महिलाओं के लिए की गई थी।
  • इस योजना के तहत राज्य की हर गरीब और ग्रामीण क्षेत्र की महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • इसके द्वारा राज्य की हर गरीब महिला को गरीबी रेखा से निकालने का प्रयास किया जाएगा।
  • इसके तहत हर पात्र लाभार्थी महिला को अपना स्वरोजगार या उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर Loan दिया जाएगा।
  • यह लाभ की राशि DBT द्वारा सीधे पात्र महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • इसके तहत राज्य की जो महिलाएं अपना खुद का कोई उद्यम शुरू करना चाहती है, उन्हे इस योजना के द्वारा आसानी से ऋण मिल पाएगा।
  • इस योजना का संचालन महाराष्ट्र महिला आर्थिक विकास मंडल द्वारा किया जाएगा।
  • इसके तहत अंतरराष्ट्रीय कोष से 333 करोड़ रूपए का अनुदान और राज्य सरकार द्वारा 190 करोड़ रूपए का अनुदान यानी कुल 523 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
  • इस योजना से राज्य की करीब 10 लाख गरीब ग्रामीण परिवार की महिलाओं को लाभ मिल पाएगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की गुणवत्ता और प्रस्तुति को पर निखारने के लिए कौशल और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लिए पात्रता(Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Eligibility)

  • इस योजना में केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं ही लाभ ले सकती है।
  • इस के तहत केवल राज्य की महिलाएं ही लाभ लेने की पात्रता रखती है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का आधार कार्ड और बैंक खाता जुड़ा हुआ होना चाहिए और बैंक खाते का डीबीटी ऑन होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को ही लाभ मिलेगा।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना के लिए दस्तावेज(Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Documents)

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना में आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत अगर आप पात्र है और लाभ लेना चाहती है, तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक इस योजना को केवल घोषणा ही हुई है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट शुरू नही हुई है।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

जैसे ही इस योजना से संबंधित कोई जानकारी सरकार द्वारा जारी की जाती है या योजना की आधिकारिक वेबसाइट शुरू की जाती है, हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा सूचित कर देंगे, इसलिए आपसे निवेदन है की आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे Whatsapp चैनल और Telegram ग्रुप को ज्वाइन करे। महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना क्या है

Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Official Websiteयहां क्लिक करें
Maharasthra Nav Tejaswini Yojana Form PDF downloadयहां क्लिक करें

FAQ

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ग्रामीण और गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को कब शुरू किया गया था?

इस योजना की शुरुआत 7 अक्टूबर 2020 को महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा की गई थी।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना को किसके द्वारा लागू किया गया है?

इस योजना का संचालन महाराष्ट्र महिला आर्थिक विकास महामंडल द्वारा किया जाता है।

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना क्या है?

महाराष्ट्र नव तेजस्विनी योजना महाराष्ट्र सरकार की गयी है, जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से सशक्त करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सहायता और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें।

Leave a Comment