महिला सम्मान योजना(Mahila Samman Yojana), क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number
देश की सरकार और राज्य सरकारें समय समय पर देश की जनता और महिलाओ के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी ने इस बार 2024 के बजट में इस योजना की घोषणा की है। खुद कमाओ घर चलाओ योजना
इस महिला सम्मान योजना की घोषणा दिल्ली की वित्त मंत्री मुख्यमंत्री आतिशी जी ने हाल ही के दिल्ली के बजट में की है। इस योजना के तहत दिल्ली की हर महिला को हर महीने 1,000 रूपए की राशि मिलेगी। इसके तहत सरकार ने 2,000 करोड़ रूपए का बजट जारी किया है। दिल्ली में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है।
Contents
- 1 Mahila Samman Yojana in Hindi
- 2 महिला सम्मान योजना के उद्देश्य(Mahila Samman Yojana Motive)
- 3 महिला सम्मान योजना के लाभ(Mahila Samman Yojana Benefits)
- 4 मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता(Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility)
- 5 महिला सम्मान योजना के दस्तावेज़(Mahila Samman Yojana Documents)
- 6 महिला सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें(CM Mahila Samman Yojana Apply Online)
- 7 FAQ
Mahila Samman Yojana in Hindi
योजना का नाम | महिला सम्मान योजना |
राज्य | दिल्ली |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओ को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना |
लाभ | हर पात्र महिला को हर महीने 1,000 रूपए |
लाभार्थी | राज्य की सभी महिलाएं |
आवेदन कैसे करें | जल्द शुरू होंगे |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द शुरू होगी |
महिला सम्मान योजना के उद्देश्य(Mahila Samman Yojana Motive)
इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत हर पात्र लाभार्थी महिला को हर महीने 1,000 रूपए की सम्मान राशि मिलेगी। श्री अन्न योजना क्या है, मोटा अनाज उगाने होगा फायदा
The @ArvindKejriwal Govt announces the 'Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana' for women of Delhi. This visionary initiative promises a monthly honorarium of ₹1000 for those above 18 years; a monumental leap towards empowering women financially. #KejriwalKaRamRajya #DelhiBudget pic.twitter.com/71q8Te40gm
— Office of Atishi (@OfficeOfAtishi) March 4, 2024
महिला सम्मान योजना के लाभ(Mahila Samman Yojana Benefits)
- इस योजना के तहत दिल्ली की हर पात्र महिला को हर महीने 1,000 रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
- इससे दिल्ली की महिलाओ की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे अपना खुद का खर्च उठा पाएगी।
- इस योजना के तहत महिलाओ को किताबे खरीदने और कोचिंग आदि करने में सहायता मिलेगी।
- इससे महिलाओ को किसी के आगे हाथ नही फैलाना पड़ेगा।
- इस योजना की घोषणा दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी जी ने इस साल के बजट में की है।
- इसके तहत इस योजना के लिए 2,000 करोड़ रूपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना से मिलेगा 8 रूपए में भर पेट भोजन
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता(Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility)
- योजना के तहत 18 साल से अधिक आयु वाली महिलाएं लाभ ले सकती है।
- वे महिलाएं जो इनकम टैक्स दे रही है, उन्हे लाभ नहीं मिलेगा।
- वे महिलाएं जो सरकार की किसी पेंशन योजना के तहत लाभ ले रही है, उन्हे लाभ नहीं मिलेगा।
- इस योजना के तहत फॉर्म भरते समय पात्र महिलाओ को स्वघोषणा प्रमाण पत्र भी देना होगा की, वे किसी सरकारी नौकरी में काम नहीं करती है।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना क्या है
महिला सम्मान योजना के दस्तावेज़(Mahila Samman Yojana Documents)
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- सेल्फ डिक्लेरेशन प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
महिला सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें(CM Mahila Samman Yojana Apply Online)
- इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर आपको इस योजना के फॉर्म में महिला का नाम, उसके पति/पिता का नाम, जन्म तिथि, एड्रेस, योग्यता आदि भरनी होगी।
- फिर आपको सारे मांगे गए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, सेल्फ डिक्लेरेशन, बैंक पासबुक, फोटो आदि अपलोड करना होगा।
- फिर आपको इस फॉर्म को Submit वाले बटन पर क्लिक करके सबमिट करना होगा।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म कैसे भरे
FAQ
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना किस राज्य ने शुरू की?
यह योजना के दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा वहा की महिलाओ के लिए शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में क्या लाभ मिलेगा?
इस योजना के तहत हर पात्र महिला लाभार्थी को हर महीने 1,000 रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का बजट कितना है?
इस योजना के तहत दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा 2,000 करोड़ रूपए का बजट निर्धारित किया गया है।
दिल्ली में 1000 रुपये योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसके तहत हर पात्र आवेदक महिला की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाइये। आवेदन करने की प्रक्रिया और वेबसाइट लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हो सकते है।