माझी कन्या भाग्यश्री योजना(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana) क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभ, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नम्बर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, eligibility, documents, official website, helpline number
केन्द्र सरकार और राज्य सरकार बेटियों के लिए कहीं योजना चला रही है। उन्हीं योजना में एक माझी कन्या भाग्यश्री योजना है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार की ओर से बेटियों के जन्म पर 50,000 रूपए मिलते हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य के माता पिता एक लड़की के जन्म होने के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवानी होती है।
इस योजना के तहत पहले ग़रीब रेखा से नीचे के परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक थी। नयी निति के अनुसार बालिका परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से बढ़ा कर 7.5 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के एक ही व्यक्ति की दो बेटियां को ही लाभ प्रदान किया जायेगा। माता पिता को एक बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवानी होगी और दूसरी बेटी के जन्म के 6 महीने के भीतर नसबंदी करनी अनिवार्य है।
फ्री सोलर चूल्हा योजना में आवेदन कैसे करें
Contents
- 1 Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Online
- 2 माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य(Objective)
- 3 माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Benefits)
- 4 माझी कन्या भाग्यश्री योजना की पात्रता(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Eligibility)
- 5 माझी कन्या भाग्यश्री योजना के दस्तावेज़(documents)
- 6 माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आवेदन कैसे करें(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Form Kaise Bhare)
- 7 FAQ
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Online
योजना का नाम | माझी कन्या भाग्यश्री योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
शुरू करने की तारीख | 1 अप्रैल 2016 |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
लाभ | माता पिता को लड़की के जन्म पर 25 से 50 हजार रुपए |
उद्देश्य | लड़कियों को बोझ ना समझना और कन्या भ्रूण हत्या रोकना |
माझी कन्या भाग्यश्री योजना का उद्देश्य(Objective)
इस योजना का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2016 को की गई है। लड़कियों को बढ़ावा और उनकी शिक्षा के लिए यह योजन शुरू की गई है। इस योजना के तहत दो बेटियों वाले परिवार को भी फायदा मिलेगा, अगर माता पिता में दूसरी बेटी के जन्म के बाद परिवार नियोजन अपनाया है तो नसबंदी कराने के बाद दोनों लड़कियां के नाम 25000-25000 रूपये बैंक में जमा होंगे।
सरकार दे रही है सभी विद्यार्थियों को फ्री में लेपटॉप
- इस योजना के तहत लड़कों के साथ साथ लड़कियों की संख्या में बढ़ावा लाने का है।
- समाज में कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।
- लड़कियों को जो लोग बोझ समझते हैं उन्हें रोकना है।
- लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का है।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लाभ(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Benefits)
- इस योजना के तहत मां और बेटी दोनो के नाम से बैंक में जॉइंट अकाउंट होना जरूरी है। दोनों को इसके तहत एक लाख रुपए का दुघर्टना बीमा और 5000 रूपए का ओवर ड्राफ्ट भी मिलेगा।
- परिवार की दो बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- योजना के अनुसार अगर एक लड़की के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेते हैं। तो सरकार द्वारा 50,000 रूपए दिए जाएंगे।
- इस योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई राशि का उपयोग बालिकाओं शिक्षा के लिए किया जा सकता है।
- 2 लड़कीयों के जन्म के बाद नसबंदी करवा लेते हैं तो सरकार द्वारा 25000-25000 रुपए दोनों को दिए जाएंगे।
- इस रोजाना के तहत महाराष्ट्र के लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकें इसलिए सरकार द्वारा परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से बढ़ा कर 7.5 लाख रुपए कर दी है।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना की पात्रता(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Eligibility)
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- इनकम प्रूफ सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा।
- ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय अधिकतम 7.5 लाख रुपए हो वे योजना के पात्र होंगे।
- जो बेटी के जन्म बाद नसबंदी करवाएंगे उन पेरेंट्स को लाभ मिलेगा।
- दो बच्चा ही इस योजना का फायदा उठा सकती है तीसरा बच्चा इस फायदा नहीं उठा सकता है।
सरकार दे रही है फ्री सोलर आटा चक्की
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के दस्तावेज़(documents)
- आधारा कार्ड
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- माता और लड़की का बैंक अकाउंट/पासबुक
What is the Aim of Udyogini Scheme
माझी कन्या भाग्यश्री योजना में आवेदन कैसे करें(Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Form Kaise Bhare)
- इसके लिए आपको सबसे पहले दिया गए लिंक से इस योजना के फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- फिर आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और प्रिंट करवाना होगा।
- फिर आपको इस फॉर्म को अच्छे से भरना होगा और सारी मांगी गयी जानकारी जैसे बालिका के माता पिता का आधार कार्ड, बालिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल के प्रमाण पत्र और बैंक खाते की जानकारी आदि भरनी होगी।
- फिर आपको इसमें मांगे गए सारे दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल के प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और अन्य स्वघोषणा प्रमाण पत्र आदि साथ जोड़ना होगा।
- इस प्रकार से अपने इस योजना के फॉर्म को सफलता से भर लिया है।
- इसे अब आपको सम्बंधित कार्यालय में जाकर जमा करवा देना है।
Mazi Kanya Bhagyashree Yojana Notification | यहां क्लिक करें |
Mazi Kanya Bhagyashree Yojana Form pdf | यहां क्लिक करें |
मुख्यमंत्री राजश्री योजना में कैसे अप्लाई करें
FAQ
माझी कन्या भाग्यश्री योजना क्या है?
यह योजना राज्य में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, लिंगानुपात में सुधार लाने और बालिकाओ को अच्छी शिक्षा देने लिए यह योजना शुरू की गयी है।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के क्या लाभ है?
इस योजना के तहत पात्र माता पिता अगर पहली बच्ची होने पर नसबंदी करवाते है तो उन्हें 50 हज़ार रूपए और दूसरी बच्ची होने पर उन्हें 25-25 हज़ार रूपए हर बच्ची के मिलेंगे
माझी कन्या भाग्यश्री योजना किस राज्य ने शुरू की है?
यह योजना महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओ के लिए शुरू की गयी है