सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2024 | Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Form PDF

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना(Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana), क्या है, आवेदन कैसे करें, उद्देश्य, लाभार्थी, योग्यता, दस्तावेज, आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर | how to apply, motive, benefits, beneficiary, qualification, documents, official website, helpline number

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा देश में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सोच को सुधारने और कई किरितियो को दूर करने के लिए कई योजनाएं शुरू करती है। इसी प्रकार से झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा यह मुख्यमंत्री सुकन्या योजना शुरू की गई थी। जिसे बाद में 2022 में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना नाम दे दिया गया है। इसके तहत राज्य की सभी अंत्योदय कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा। झारखंड पंचायत स्तरीय दवा दुकान योजना

इस योजना के तहत कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की बालिकाओं को लाभ मिलेगा। इसके तहत कक्षा 8 से 12 तक की बालिकाओं को 2500 से 5,000 रुपए का लाभ और उसकी आयु 18 साल पूरी होने पर बालिका को 20,000 रुपए की एकमुश्त अनुदान राशि दी जाएगी। इस लाभ राशि को बालिकाएं अपनी पढ़ाई और शादी में भी इस्तेमाल कर सकती है।

Contents

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana in Hindi

Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana
योजना का नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
राज्यझारखंड
साल2024
विभागमहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
उद्देश्यबालिका शिक्षा को बढ़ावा देकर उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन देना
लाभ2,500 से 20,000 रुपए(40,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि किश्तों में)
लाभार्थीराज्य की सभी गरीब परिवार की पात्र बालिकाएं
आवेदन कैसे करेऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक पोर्टलhttps://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का उद्देश्य(Motive)

इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म पर पाई जाने वाली नकारात्मक सोच, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों, बालिकाओं के लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा को कमजोर स्थिति को दूर करना है।

इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram group Join Now
Join Facebook Page Join Now
  • महिला सशक्तिकरण
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना
  • बाल विवाह को रोकना
  • बालिकाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता को बढ़ावा देना।
  • किशोरियों की अपने जीवन ले संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना।
  • उच्च कक्षाओं की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना, जिससे उनके स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन देना। झारखंड एकलव्य प्रशिक्षण योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ(Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Benefits)

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की कक्षा 8 से 12 वी की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि देना है।
  • इसके तहत बालिका की आयु 18 साल पूरी होने पर उसे 20,000 रुपए की एकमुश्त की अनुदान राशि दी जाएगी।
  • इस योजना को झारखंड राज्य सरकार द्वारा 2019 में मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के रूप में शुरू किया गया था, जिसे 2022 में बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना कर दिया गया है।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे बालिका के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • योजना के तहत राज्य के 37 लाख परिवारों को जिसमे की SECC 2011 की जनगणना में शामिल 27 लाख परिवार और अंत्योदय कार्ड धारक 10 लाख परिवारों को बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर जाकर ऑफलाइन और योजना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के तहत राज्य में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और बाल विवाह में रोक लगेगी।
  • इस योजना से अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ पाएंगी, जिससे उनका भविष्य सुधरेगा। झारखंड राज्य फसल राहत योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की किश्ते

योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि किश्तों में दी जाएगी, जो की इस प्रकार है:

किश्तकिश्तों का विवरणआर्थिक लाभ की राशि
पहली किश्त8 वी कक्षा में2,500 रुपए
दूसरी किश्त9 वी कक्षा में2,500 रुपए
तीसरी किश्त10 वी कक्षा में5,000 रुपए
चौथी किश्त11 वी कक्षा में5,000 रुपए
पांचवी किश्त12 वी कक्षा में5,000 रुपए
छठी किश्त18 साल की उम्र पूरी होने पर20,000 रुपए

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की पात्रता(Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Eligibility)

  • योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की गरीब परिवारों की बालिकाओं को मिलेगा।
  • योजना का लाभ माता को पहली दो पुत्रियों को ही दिया जाएगा।
  • योजना के तहत बालिका के माता पिता आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • योजना के तहत SECC 2011 की जनगणना में शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
  • योजना के लाभ लेने के लिए पात्र बालिका का एक आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता होना चाहिए।
  • बालिका के माता/पिता किसी केंद्र/राज्य सरकार के उपक्रम से सेवानिवृत नही होने चाहिए।
  • यदि पात्र बालिका का विवाह 18 साल से पहले हो गया है, तो उन्हें लाभ नही दिया जाएगा। यूपी कौशल सतरंग योजना

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए जरूरी दस्तावेज़(Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • SECC 2011 की जनगणना में शामिल होने का प्रमाण पत्र
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • अंत्योदय कार्ड धारक परिवार होने का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना

किशोरी समृद्धि योजना के स्टेटिस्टिक्स(Kishori Samridhi Yojana Statistics) 

कक्षा 8 में नामांकित बालिका 172329+
कक्षा 9 में नामांकित बालिका 146747+
कक्षा 10 में नामांकित बालिका 137116+
कक्षा 11 में नामांकित बालिका 110123+
कक्षा 12 में नामांकित बालिका 90154+
18 से 19 साल की युवती 57908+

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में रजिस्टर कैसे करे(Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Registration)

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Home Page
Kishori Samridhi Yojana Home Page
  • फिर आपको होम पेज पर लॉग इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करके Beneficiary Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको नए पेज पर Register वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Login
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Login
  • फिर आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको भरना होगा।
  • इसमें आपको सबसे पहले अपना नाम, मोबाइल नंबर, जिला, सिक्योरिटी प्रश्न और अपना एक पासवर्ड सेट करना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Registration Form
Kishori Samridhi Yojana Registration Form

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अप्लाई कैसे करे(Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Apply) 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दिए गए लिंक से योजना के पोर्टल पर जाना होगा।
  • फिर आपको यहां लॉगिन वाले ऑप्शन में Beneficiary Login वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Login
Jharkhand Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Login
  • फिर आपको नए पेज पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरना होगा कैप्चा भर कर Login वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप अपने डैशबोर्ड पर पहुंच जायेंगे, जहा आपको Apply Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और घोषणा वाले चेक बॉक्स पर टिक करके Accept वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Apply Online
Kishori Samridhi Yojana Apply Online
  • फिर आपको नए पेज पर लाभार्थी बालिका के वर्ग का चुनाव करना है और उसका नाम, आधार संख्या, जन्म तिथि, माता पिता का नाम, मोबाइल नंबर, कोटि, वैवाहिक स्थिति, माता का आधार कार्ड नंबर और क्या माता/पिता केंद्र/राज्य सरकार से पेंशन प्राप्त कर रहे है, इसकी जानकारी देनी है।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Beneficiary Basic Details
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Beneficiary Basic Details
  • फिर आपको चेक बॉक्स पर टिक करके Save & Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Parents Income Details
Kishori Samridhi Yojana Parents Income Details
  • फिर आपको अपने डैशबोर्ड पर लिखे Pending/Completed वाले ऑप्शन में Pending Application वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको यहां Action वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Click on Pending Application
Click on Pending Application
  • फिर आपको नए पेज पर लाभार्थी बालिका की सारी जानकारी देनी होगी।
  • यहां आपको उसके गांव, पंचायत, जिला, आंगनवाड़ी केंद्र, प्रखंड/नगर निगम आदि भरना होगा और उसके बैंक खाते की जानकारी जैसे बैंक का नाम, खाता संख्या, IFSC कोड आदि भरना होगा।
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Beneficiary Details
Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana Beneficiary Details
  • फिर आपको उसके स्कूल की सारी जानकारी जैसे राज्य, जिला, कक्षा, सेक्शन, रोल नंबर आदि की जानकारी देनी होगी और पहले से मिल रहे लाभ या किश्तों की जानकारी देनी होगी और Save & Next वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Documents Upload
Kishori Samridhi Yojana Documents Upload
  • फिर आपको नए पेज पर लाभार्थी बालिका के दस्तावेज जैसे बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र और परिवार में दो बालिकाएं होने का प्रमाण पत्र आदि अपलोड करना होगा।
  • फिर आपको Final Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
Kishori Samridhi Yojana Print Application
Kishori Samridhi Yojana Print Application
  • फिर आपको Completed Application वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और Print Application वाले बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन फॉर्म प्रिंट कर लेना है।
  • इस तरह से आपने इस योजना के लिए आवेदन कर दिया है।
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Official Websiteयहां क्लिक करे 
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Form PDFयहां क्लिक करे 
Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana Helplineयहां क्लिक करे 

खुद कमाओ घर चलाओ योजना

FAQ

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना किस राज्य ने शुरू की है?

यह योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा वहा की बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने और उनका भविष्य उज्जवल बनाने के लिए शुरू की है।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ क्या है?

इस योजना के तहत पात्र कक्षा 8 से 12 तक की बालिकाओं को 2500 से 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि किश्तों में मिलेगी और बालिका की आयु 18 साल पूरी होने पर उसे 20,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा?

इस योजना के तहत राज्य के SECC 2011 की जनगणना में शामिल और अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसका उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। इस योजना के तहत किशोरियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Comment